कांग्रेस विधायक बनवा रहे अटल वाजपेयी चौराहा
गोहद i कांग्रेस नेता गोहद विधायक रणवीर जाटव ने अटल प्रेम दिखाकर सभी को चौंका दिया है।विधायक जाटव ने घोषणा की है कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाकर उनके नाम पर चौराहा बनवाएंगे। उनकी इस घोषणा से कांग्रेसी सन्न रह गए हैं।
विधायक जाटव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। वे दलगत राजनीति से काफी ऊपर थे। उनका बचपन गोहद नगर में बीता और वे आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने। यह न सिर्फ गोहद के लिए बल्कि संपूर्ण ग्वालियर- चंबल अंचल क्षेत्र के लिए काफी गर्व का विषय है। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।